नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- भारत में आए दिन विरोध के अनोखे तरीके देखने को मिल जाते हैं। इसी तरह महाराष्ट्र के नासिक में कुत्तों से परेशान कुछ लोगों ने सरकारी अधिकारी के सामने विरोध का एक खास तरीका अपनाया। दरअसल, नाराज लोगों ने आवारा कुत्तों को बोरियों में भरा और सीधा ले जाकर इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदारी अधिकारी के ऑफिस की टेबल पर जाकर छोड़ दिया। इस हरकत पर अधिकारी थोड़े असहज नजर आए। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटनाक्रम महाराष्ट्र के नासिक निफाड से सामने आया है। यहां पर पिछले कुछ दिनों से आवारा कुत्तों द्वारा लोगों पर किए जाने वाले हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं। लोगों का आरोप है कि इस बारे में प्रशासन से कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ज्यादा कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचाय...