लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों को मिला नया ट्रांसफॉर्मर
रांची, जून 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। बोंगईबेड़ा पंचायत के बेनियाजारा में 63 केवीए क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इसका उद्घाटन प्रमुख दीपा उरांव और प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने संयुक्त रूप से किया। यह ट्रांसफॉर्मर खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर स्वीकृत किया गया था। विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो ने बताया कि इलाके में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। नए ट्रांसफॉर्मर से लगभग 40 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। मौके पर छोटेलाल महतो, आशीष मुंडा, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, प्रेम उरांव, संवेदक नवीन मेहता समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बिजली संकट : मात्र 7-8 घंटे ही मिल रहा बिजली, गर्मी में उपभोक्ता बेहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.