पीलीभीत, जून 21 -- घुंघचाई। भीषण गर्मी में भरपूर बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिन से बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या चली आ रही है। इसके अलावा रात के वक्त कई-कई घंटे तक लगातार अघोषित कटौती भी हो रही है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। जिम्मेदार अधिकारी गर्मी अधिक होने से बिजली व्यवस्था में सुधार न हो पाने का रोना रो रहे है।गर्मी शुरू होने के बाद से घुंघचाई बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई चल रही है। रोज बिजली लाइनों व ट्रांसफार्मरों में खराबी आने से कई-कई घंटे के लिए सप्लाई बाधित हो रही है। इसके अलावा रोस्टिंग के नाम पर अघोषित कटौती भी की जा रही है। जब बिजली चालू होती है तो लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसा पिछले ...