भागलपुर, दिसम्बर 19 -- नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ श्रीरामपुर में लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या का समाधान मुख्य पार्षद किरण देवी की पहल पर संभव हो सका। वार्डवासियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य पार्षद ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य पार्षद के हस्तक्षेप के बाद तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में कमी पाई गई। इसके बाद तुरंत नई अर्थिंग कराई गई, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.