गाजीपुर, अप्रैल 4 -- गाजीपुर। जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराती जा रही है। शहर के दर्जनों मोहल्लों में पिछले कई दिनों से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे न तो घरों के पंखे ठीक से चल पा रहे हैं और न ही पानी की मोटर काम कर रही है। शुक्रवार को आई आंधी और बूंदाबांदी ने रही-सही कसर पूरी कर दी, जिससे शहर समेत जिले के कई गांवों में घंटों बिजली गुल रही। जबकि पिछले तीन वर्षों में बिजली के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए लगभग करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके धरातल पर स्थिति जस की तस है। शहर के शास्त्रीनगर, गोराबाजार के उपभोक्ताओं का कहना है कि इधर कुछ दिनों से लो वोल्टेज की परेशानी बढ़ गई है। यही हाल कचहरी, मिश्राबजार, आमघाट आदि मोहल्ले की भी है, जहां शाम होते ही लो-वोल्टेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.