गाजीपुर, मई 22 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड 8, 9, 12 व 15 के आंशिक हिस्से के लोगों को ओवरलोड के चलते ट्रिपिंग व अघोषित कटौती से निजात मिलेगी। नगर के इन वार्डों के आंशिक हिस्सों में आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफॉर्मर के साथ विद्युत विभाग ने एक और ट्रांसफॉर्मर लगा दिया है। इस ट्रांसफॉर्मर को लगाने के लिए बीते दो दिनों से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काट दी जा रही थी। पीपा पुल त्रिमुहानी पर इन वार्डों में आपूर्ति के लिए 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। लेकिन इस पर लोड इतना अधिक हो जा रहा था कि हर रोज रात में फ्यूज उड़ जाता था। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी की रात में बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार बुधवार की रात आलम ये रहा कि फ्यूज उड़ने के बाद लोगों को पूरी रात लो वोल्टेज के चलते भीषण गर...