कानपुर, अगस्त 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गर्ग एविएशन सेंटर के दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनिंग विमान के इंजन के बाद शनिवार को डीजीसीए की टीम ने ट्रैक्टर पर विमान का बचा मलबा लदवाकर इसे भी जांच के लिए कस्टडी में ले लिया। उधर रविवार से सात सदस्यीय टीम इंजन और मलबे के हर क्षतिग्रस्त उपकरण की अपने हिसाब से जांच करेगी। अभी तक की प्रारंभिक जांच में एयर प्रेशर लो होने के बाद विमान के कंक्रीट शिलापट से टकराने से हादसे की बात आ रही है। असली सच्चाई तो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। बीते 27 अगस्त को गर्ग एविएशन का ट्रेनिंग विमान पायलट सचिन भाटिया और प्रशिक्षु छात्र को लेकर उड़ा। रनवे से उड़ान भरने के 20 मिनट बाद विमान कटरी के नत्थूपुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर खेत की चहारदीवारी से सटकर खड़े कंक्रीट शिलापट से टकराया। भीषण टक्कर से ट्रेनिंग विम...