धनबाद, मार्च 12 -- बाघमारा-गोमो सड़क मार्ग स्थित डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल के समीप भगवती अलंकार नामक ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात अपराधियों ने नकदी समेत लगभग 20 से 25 लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई, जब दुकान मालिक शिवलाल स्वर्णकार अपने प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे। सूचना मिलते ही बाघमारा थाना के एसआई राकेश कुमार और एएसआई सुदर्शन राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदार से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकांश कैमरे बंद पाए गए। बताया जा रहा है कि बिजली नहीं रहने के कारण सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था, वहीं चोरों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढंक दिया था।दुकानदार शिवलाल स्वर्णकार ने बताया कि वह मंगलवार शाम ...