लोहे के राड से जानलेवा हमला, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 23 -- मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सटवां तिराहे पर रविवार की रात दूध लेने जा रहे एक युवक पर कार चालक ने लोहे के राड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। आस-पास के पहुंचे लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- मुर्गी फार्म पर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.