बिजनौर, मई 31 -- हीमपुर दीपा। थाना क्षेत्र के ग्राम ननुपुरा से चोरी हुए लोहे के तीन फरमों (सांचों) के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, थाना नेहटौर क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर मिलक निवासी सचिन पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर ननुपुरा गांव से लोहे के तीन फरमे चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना हलदौर क्षेत्र के ग्राम बाजिदपुर निवासी गौतम पुत्र फूल सिंह और जितेंद्र पुत्र ब्रह्मजीत सिंह को चोरी के तीनों फरमों के साथ रंगे हाथों ईरिक्शा में ले जाते हुए दबोच लिया। यह भी पढ़ें- शिकंजा: चोरीकांड क...