बुलंदशहर, जून 19 -- अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव जयरामपुर कुदेना निवासी कुलदीप सूरजपाल पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक जब वह अपने खेत पर जा रहा था, तभी रास्ते में 4-5 महिलाओं ने उसे रोक लिया। इसी दौरान युवक ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमले में कुलदीप की टांग टूट गई और उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज भी की। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जहांगीराबाद में तहरीर दी। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- महिलाओं से अभद्रता व हमले में प्रधान समेत 27 पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...