हापुड़, मार्च 14 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा सिहानी में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को लोह की रोड और लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों के परिजन ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। जिसे पुलिस ने निराधार बताया है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा सिहानी निवासी दिलशाद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भतीजे शादाब को 12 मार्च की शाम बच्चो के विवाद की रंजिश मानते हुए गांव के ही जफरयाब, शान मोहम्मद, रिहान उर्फ नाकी व सुहेल ने लोहे की रोड व लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल भतीजा बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग व पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.