बुलंदशहर, मार्च 13 -- ​बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सीकरी में आपसी विवाद को लेकर दबंगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से दो भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव सीकरी निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र स्व. हुकम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 11 मार्च की रात उनके भतीजे अमित और सुमित घर पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के ही चांद, शहजाद और आस मोहम्मद पुत्र राजूद्दीन अपने साथ गांव चित्सोन(सलेमपुर) निवासी शौकत व वकील पुत्र हनीफ को लेकर वहां पहुंचे। ​आरोप है कि इन लोगों ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अमित और सुमित ने इसका विरोध किया तो सभ...