गुमला, जून 12 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कोयंजारा गढ़ टोली में गुरुवार देर शाम दो युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगा है। मामले में लीलावती देवी ने गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार उनके 45 वर्षीय पति बुद्धेश्वर गोप बाइक से कोयंजारा से घांसी टोली लौट रहे थे, तभी देवी मंडप के पास तालाब के समीप पहले से घात लगाए बैठे गांव के शुभम गोप और आकाश मांझी ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में बुद्धेश्वर गोप गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका सिर फट गया।घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता को पीटा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...