फरीदाबाद, मार्च 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध से असर न केवल शहर के उद्योगों पर पड़ रहा है। बल्कि रियल एस्टेट सेक्टर पर भी इसकी मार पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने और लोहे के दाम में बढ़ोतरी होने से निर्माण की लागत में भी इजाफा हुआ है, जिससे ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। स्मार्ट सिटी में ग्रेटर फरीदाबाद को नए शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। फिलहाल यहां छोटी-बड़ी करीब 80 से अधिक हाईराइज सोसाइटियां है। इसके अलावा कई बड़े बिल्डर प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से बीपीटीपी, ओमैक्स, ओरिस बिल्डर, गोदरेज, अमोलिक, एडोर के प्रोजेक्ट शामिल हैं। व्यापारियों के अनुसार पिछले दो हफ्तों में लोहे के दाम में 15 से 20 फीसदी तक की...