बस्ती, अप्रैल 5 -- साऊंघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। शहर के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में पुलिस चौकी दक्षिण दरवाजा के नई कॉलोनी में एक व्यक्ति के फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि नई कालोनी निवासी परशुराम गुप्ता का शव घर के टीनशेड में लगे लोहे के पाइप में रस्सी के सहारे लटकता मिला। मृतक के भाई प्रहलाद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि ये अवसादग्रस्त रहते थे। उनकी दवा इलाज भी चल रही थी। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनकी मौत से पूरा परिवार गहरे...