बदायूं, दिसम्बर 4 -- अलापुर, संवाददाता। दारानगर गांव में लोहे की जंजीर को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। दारानगर गांव के अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 नवंबर को गांव के ही कल्लू खां बिना बताए उनके घर से लोहे की जंजीर उठा ले गया। जानकारी करने पर जब वे कल्लू खां के पास पहुंचे तो उसने गालियां देते हुए विवाद खड़ा कर दिया। अर्जुन सिंह ने बताया कि वह किसी तरह वहां से लौट आए, लेकिन इसके बाद मामला अचानक बिगड़ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद कल्लू खां अपने बेटों मुजाहिद खां और आजम खां के साथ लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गया। तीनों ने अर्जुन सिंह के पिता राजेश सिंह पर हमला कर दिया। बीच-ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.