लोहे का बैरियर तोड़ डीसीएम खंती में पलटी
उन्नाव, जून 22 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाकर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोट आई। किंतु एक बड़ा हादसा टल गया।जनपद एटा में थाना दशरथपुर क्षेत्र के गांव नगला रामसिंह निवासी 32 वर्षीय चालक मंजीत कुमार पुत्र विजय पाल सिंह दिल्ली से डीसीएम लेकर लखनऊ जा रहा था। सोमवार भोर पहर करीब तीन बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर थाना बेहटामुजावर के ग्राम रसूलपुररूरी के निकट तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर लोहे का बैरियर तोड़ते हुए खंती में जाकर पलट गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त डीसीएम को बाहर निकाला। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.