धनबाद, दिसम्बर 9 -- बरोरा, प्रतिनिधि। रामराज मंदिर-चिटाहीधाम मार्ग के किनारे सोमवार की अहले सुबह लोहे और स्टील के गेबियन चुराते हुए दो लोगों को पकड़कर वन विभाग की टीम ने बरोरा पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान वन विभाग ने चोरी का गेबियन लोड एक टोटो भी बरामद किया है। पकड़े गए दोनों युवकों का नाम राजीव कुमार सिंह व प्रणव कुमार सिंह है। दोनों लेढ़ीडूमर (बरवाडीह) के निवासी हैं। वन रक्षी दीपक कुमार की शिकायत पर बरोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...