शामली, मई 1 -- गांव हसनपुर लुहारी मे घर का मेन गेट गिरने से सात के आहाद पुत्र आजाद की मौत हो गई। आहाद के ऊपर गेट गिरने के बाद सर मे आई गंभीर चोट से घायल बच्चे को मुजफ्फरनगर ले जाते समय ही दम तोड दिया। बताया गया कि लोहे के गेट का ऊपर का कब्जा टूटने से हादसा हुआ है। मां की गोद से छिन गया मासूम, भाई से लिया था गोदहसनपुर लुहारी । आहाद परिवार ही नहीं, बल्कि घर के आसपास में सभी का दुलारा था और वह हमेशा खुद तो हंसता रहता था तो सभी को हंसाता था। एक सैकेंड की घटना कभी न भूलने वाला दर्द देकर चली गई। मोहल्ले में शोक की लहर है। आहाद की मां उसकी बातों को याद कर बार-बार सुधबुध खो रही है। बेटे की असमय मौत से परिवार और गांव में गहरा मातम छा गया है।माहौल अत्यंत गमगीन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और हर आंख नम थी । आहाद की तीन बहाने अपने भाई की बाते ...