दुमका, दिसम्बर 7 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग के कमार दुधानी आर्चरी स्टेडियम के समीप शनिवार को लोहे का एंगल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रक के चालक और खलासी को मामूली चोट आई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोड ट्रक को खाली कराकर हाइड्रा की मदद से उसे उठाया गया। मिली जानकारी के अनुसार लोहे का एंगल लदा ट्रक पश्चिम बंगाल के आसनसोल से असम के सिलीगुड़ी के लिए जा रहा था। इसी दौरान जामा थाना क्षेत्र के कमार दुधानी अर्चारी स्टेडियम के समीप दूसरे ट्रक को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रक के सामने का पोर्सन क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। फोटो-6दुमका-201, कैप्सन- जामा में दुर्घटन...