लोहेपार-घिवही से अथरहा-दुबौली मार्ग के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण की उठी मांग
कुशीनगर, जून 17 -- मथौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा-कप्तानगंज मार्ग के लोहेपार-घिवही चौराहे से मुड़िला हरपुर होते हुए अथरहा-दुबौली तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और नए सिरे से पिच निर्माण की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र के समाजसेवी रणधीर प्रताप राव उर्फ बब्लू ने सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र सांसद विजय कुमार दुबे को सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की।
सड़क की जर्जर स्थिति उन्होंने पत्र के जरिए बताया कि लोहेपार-घिवही चौराहे से निकलकर मुड़िला हरपुर, अथरहा और दुबौली तक जाने वाली लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुड़िला हरपुर से अथरहा तथा गड़ेरी पट्टी के दुबौली तक मार्ग की स्थिति विशेष रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.