लखनऊ, सितम्बर 7 -- लोहिया संस्थान के यूरोलॉजी विभाग ने 18 वर्षीय युवती की दूसरी सफल रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी की है। युवती की सेहत स्थिर है। इसमें करीब 4.25 लाख का खर्च आया है। हैदराबाद केआईएमएस के ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. समित चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वर राम धायल और डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. संजीत सिंह ने यह प्रत्यारोपण किया है। इसमें नेफ्रोलॉजी और एनेस्थीसिया टीम का सहयोग रहा। ​रोबोटिक तकनीक से कम चीर-फाड़, कम दर्द, खून का कम बहाव और तेजी से सुधार होता है। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने टीम को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...