लखनऊ, मार्च 17 -- गोमतीगनर स्थित लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में मंगलवार सुबह एक मरीज की मौत से नाराज तीमारदारों ने जमकर बवाल किया। डॉक्टर और स्टाफ को पीटा, इमरजेंसी में तोड़फोड़ की। कुछ देर बाद बवाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोहिया के डॉक्टर की तहरीर पर अज्ञात तीमारदारों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुड़ंबा के राजौरी गांव निवासी लाल बहादुर को सांस की समस्या होने पर परिजन मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे इमरजेंसी में लेकर आए। लोहिया संस्थान के सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह का कहना है कि रोगी की हालत काफी नाजुक थी। वेंटिलेटर पर रखने के दौरान मरीज को नली डाली जानी थी। तीमारदारों ने सुबह साढ़े पांच बजे तक इसकी सहमति नहीं दी। मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.