लखनऊ, जुलाई 4 -- डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन के स्थापना दिवस पर नौ जुलाई को निशुल्क हड्डी की मजबूती (बीएमडी डेक्सा स्कैन) जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संस्थान के ओपीडी-2 स्थित कक्ष संख्या 35 में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। पेन मेडिसिन यूनिट की प्रभारी डॉ. शिवानी रस्तोगी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...