लखनऊ, अप्रैल 24 -- लोहिया संस्थान में पहली बार एक 19 वर्षीय युवती की थायराइड गांठ की सफल 'एंडोस्कोपिक सर्जरी' की गई। इस आधुनिक तकनीक की खासियत यह है कि इसमें पारंपरिक सर्जरी की तरह गर्दन पर कोई बड़ा चीरा या निशान नहीं पड़ता। मरीज को सर्जरी के बाद बहुत कम दर्द हुआ और वह कुछ ही घंटों के भीतर सामान्य आहार लेने के साथ दैनिक काम करने लगी। संस्थान के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने चिकित्सा के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की है। विभाग के डॉ. मिथुन राम ने बताया कि अयोध्या की रहने वाली युवती के गर्दन के दाहिने हिस्से में थायराइड की गांठ थी, जो कैंसर मुक्त थी। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में लैप्रोस्कोपी से किडनी स्टोन के सफल ऑपरेशन ओपीडी में आई युवती ने बड़े चीरे का निशान गर्दन पर नहीं चाहती थी। उसने दूरबीन विधि से सर्जरी की इच्छा जताई। डॉ. मिथुन राम, डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.