लखनऊ, मार्च 8 -- डिहाईड्रेशन की शिकायत होने पर एक महिला अधिवक्ता अपनी छोटी बहन को शनिवार रात लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में ले गई। महिला अधिवक्ता ने मेडिकल स्टाफ पर गलत तरीके से इंजेक्शन लगाकर हाथ जख्मी करने, विरोध पर थप्पड़ जड़ने, सुरक्षा कर्मियों द्वारा मारपीट, अभद्रता कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। सूचना पर कई अन्य अधिवक्ता पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इमरजेंसी के ट्रायज एरिया में रात देत तक अफरा-तफरी रही। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विभूतिखंड पुलिस ने महिला अधिवक्ता की तहरीर पर सुरक्षाकर्मी और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया है। वहीं, संस्थान के सुरक्षा प्रभारी की तहरीर पर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह के मुताबिक महिला अधिवक्ता इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.