लखनऊ, मई 24 -- डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहले से इलाज करा रहे पुराने गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों के लिए ऑनलाइन ओपीडी शुरू करेगा। संस्थान के डॉक्टर टेलीमेडिसिन की मदद से उनको जरूरी सलाह देंगे। जरूरत पड़ने पर ही अस्पताल बुलाया जाएगा। इससे रोगियों को दौड़-भाग, किराया और यहां रुकने के खर्च से मुक्ति मिलेगी। संस्थान प्रशासन ने ये कदम ओपीडी में रोगियों के बढ़ते दबाव के चलते उठाया है। ये सुविधा सिर्फ सुपर स्पेशियलिटी के विभागों के पुराने रोगियों को मिलेगी।

इन्हें मिलेगी मदद लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह के मुताबकि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की ओपीडी में रोजाना करीब चार हजार रोगी आते हैं। इनमें औसतन 70 फीसदी रोगी पुराने होते हैं। इन्हें डॉक्टर एक से तीन माह के भीतर बुलाते हैं। इन रोगियों को ओपीडी में जरूर सलाह के लिए ऑनलाइन ओ...