लखनऊ, जुलाई 15 -- लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का जनरल सर्जरी विभाग गॉलब्लैडर सर्जरी के दौरान होने वाली जटिल पित्त नली (बाइल डक्ट) की चोट वाले दो रोगियों का जटिल ऑपरेशन कर बड़ी राहत दी है। ये ऑपरेशन दूरबीन विधि (लैप्रोस्कोपिक) से किये गये। संस्थान के विशेषज्ञों ने न्यूनतम चीर-फाड़ वाली इस तकनीक से इन जटिल मामलों का सफल इलाज कर एक नई मिसाल पेश की है। यह भी पढ़ें- दिल्ली एम्स का कमाल; 4 माह के मासूम के फेफड़े की दुर्लभ सर्जरी, 2 दिन में ही डिस्चार्जऑपरेशन टीम की सराहना संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने ऑपरेशन टीम में शामिल डॉक्टरों को बधाई दी है। संस्थान के जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. विकास के निर्देशन में दो रोगियों के जटिल ऑपरेशन हुए हैं। इसमें सिद्धार्थनगर की 51 वर्षीय महिला गॉलब्लैडर की बड़े चीरे के ऑपरेशन के बाद पित्त रिसाव से पीड़ित थी। ...