प्रयागराज, सितम्बर 24 -- प्रयागराज। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता आशुतोष यादव गुड्डू को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। उनके मनोनयन पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं और सपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव आशुतोष यादव गुड्डू ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...