लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ व उसके आस-पास के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। लोहिया संस्थान में 1000 बेड का नया अस्पताल बनने की राह आसान हो गई है। शहीद पथ स्थित संस्थान के दूसरे परिसर में अस्पताल निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। अब जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा तो अक्तूबर-नवंबर से निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

नए अस्पताल की सुविधाएं नया अस्पताल बनने के बाद मरीजों को इलाज के लिए संस्थान के मुख्य परिसर में लंबी कतारों और सीमित संसाधनों की वजह से होने वाली परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। खास बात यह होगी कि नए अस्पताल में एक ही भवन में ओपीडी और मरीजों की भर्ती की सुविधा उपलब्ध होगी।

बिभागों की जानकारी निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि नए अस्पत...