लखनऊ, जनवरी 2 -- लोहिया संस्थान में दिल के मरीजों को और बेहतर इलाज मिलेगा। एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी समेत इलाज की दूसरी प्रक्रिया जल्द हो सकेगी। इसके लिए कॉर्डियोलॉजी विभाग में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को तीसरी कैथ लैब का उद्घाटन किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि दिल के मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने में नई कैथ लैब अधिक मददगार साबित होगी। कॉर्डियोलॉजी विभाग रोजाना तकरीबन 20 एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर से संबंधित इलाज किए जा रहे हैं। जो अब बढ़कर लगभग 30 से अधिक हो सकेंगे। इमरजेंसी में आने वाले दिल के गंभीर मरीजों को इलाज का इंतजार कम होगा। मरीजों को शीघ्र, सुरक्षित और प्रभावी इलाज उपलब्ध हो सकेगा। तेजी से सुधरीं स्वास्थ्य सेवाएं डिप्टी सीएम ने कहा कि अस्पताल व मेडिकल संस्थानों को अपग्रेड किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.