अंबेडकर नगर, मार्च 28 -- अम्बेडकरनगर। विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से लोहिया भवन में रविवार को रामोत्सव का आयोजन किया गया है। विहिप प्रांत सत्संग प्रमुख श्यामबाबू ने बताया कि रामोत्सव को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का आचार व्यवहार जन जन आत्मसात करें। कहा कि कार्यक्रम में सर्वसमाज के लोगों से अपनी सहभगिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया जा रहा है। कार्यक्रम में मातृ शक्तियां भी मौजूद रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...