लातेहार, मार्च 18 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन परिसर में धुमकुड़िया भवन निर्माण को लेकर उठे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया गया था, जिसमें निर्माण स्थल के चयन और इसकी आवश्यकता पर सवाल खड़े किए गए थे। नेताओं ने इसे जनभावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी। इस पूरे मामले को हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। खबर प्रकाशित होते ही संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और इसी क्रम में आईटीडीए के परियोजना निदेशक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धुमकुड़िया भवन निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है। इस निर्णय के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न दलों ...