लातेहार, मार्च 14 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन परिसर में धुमकुड़िया भवन निर्माण को लेकर सर्वदलीय समिति ने नाराजगी जताते हुए कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे समिति के सदस्यों ने स्थल चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोहिया भवन मनिका प्रखंड के सभी वर्गों की साझा धरोहर है और इसका उपयोग वर्षों से सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जाता रहा है। सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि लोहिया भवन परिसर का उपयोग सभी जाति के लोग मांगलिक कार्यों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा बैठक के लिए करते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में विधायक रामचंद्र सिंह द्वारा लोहिया भवन की मरम्मत और चारदीवारी का निर्माण इस उद्देश्य से कराया गया था कि यह स्थान सार्वजनिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित रह सके। ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.