भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को लोहिया पुल के नीचे बच्चे के गले से लॉकेट काटने के आरोपी को पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लोगों से बचाकर थाना ले गई। पीड़िता नाथनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि वह बच्चे का स्कूल ड्रेस लेने के लिए आई थी। पुल के पास पहुंचते ही देखा कि एक युवक बार-बार उनके बच्चे के गले पर हाथ रख रहा था। उसी दौरान वह बच्चे के गले में पहना हुआ लॉकेट काट लिया। ऐसा होने वह हल्ला करने लगी जिसके बाद काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी को पकड़ लिया गया। हालांकि महिला ने थाने में लिखित शिकायत नहीं की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.