लखनऊ, जनवरी 29 -- मोबाइल इस्तेमाल करते हुए गाड़ी चलाना दूसरों के लिए काल बन रहा है। रविवार देर रात लोहिया पथ पर करीब 100 की स्पीड में कार चला रहे एक बिजनेसमैन ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी। खड़ी गाड़ी में पत्रकार अमित जायसवाल, उनकी पत्नी व्योमा और बेटा बैठे थे। अमित ने सुरक्षा के लिए पार्किंग लाइट भी जलाई थी, लेकिन आरोपी ने उसे देखा ही नहीं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार 20 फुट तक घिसटते हुए रेलिंग से जा टकराई। इस भयानक हादसे में पत्रकार दंपति और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आरोपी को मिली जमानत हादसे में अमित, व्योमा और उनके बेटे को काफी चोटें आई हैं। बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया है। चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी की गाड़ी बहुत तेज थी और लहरा रही थी, जबकि वहां तय स्पीड लिमिट 60 की है। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.