शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, बिजलीपुरा में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। इस मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और विचार गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने की। उन्होंने कहा कि लोहिया ने गरीबों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि लोहिया जनतांत्रिक समाजवाद के समर्थक थे और सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक अन्याय के खिलाफ खड़े रहे। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर चिंतक बताया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...