आरा, मई 7 -- पीरो, संवाद सूत्र। नगर परिषद क्षेत्र के लोहिया चौक के समीप बुधवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब एक ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे स्थित विशाल पेड़ बिहिया रोड के बीचोबीच गिर गया। घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन में हुई परेशानीघटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात गुजर रहे एक ऊंचे ओवरलोड ट्रक के पेड़ की टहनियों में फंसने के कारण यह हादसा हुआ। ट्रक चालक के वाहन निकालने की कोशिश में पेड़ पर दबाव पड़ा और वह उखड़कर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय पेड़ के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ​शादियों का सीजन होने के कारण इस मार्ग पर बाराती वाहनों और बसों की भारी...