पटना, मार्च 22 -- डॉ. राम मनोहर लोहिया की 33वीं जयंती पर मारवाड़ी सम्मेलन ने व्याख्यान माला का आयोजन न्यू डाकबंगला रोड स्थित मारवाड़ी सम्मेलन सभागार में किया। व्याख्यानमाला में डॉ. लोहिया के तैलचित्र को माल्यार्पण के बाद वक्ताओं ने विचार रखे। अति पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. नवीन कुमार आर्य ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार समतामूलक समाज के पथ प्रदर्शक हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और कृतित्व में डॉ. लोहिया के समाजवादी सिद्धांतों की झलक मिलती है। विचारक प्रेम कुमार मणि ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार वंचित वर्ग को उनका हक दिलाने की जरूरत पर बल देता है। आज इस दिशा में ज्यादा प्रयास किया जा रहा है। एएन कॉलेज एसोसिएट प्रो. डॉ. संजय कुमार ने कहा कि जियो और जीने दो की नीति को साकार करने का मूलमंत्र डॉ. लोहिया के सिद्धांत में निहित...