मधुबनी, मार्च 23 -- खजौली। खजौली प्रखंड के कन्हौली पंचायत अंतर्गत लोहिया चौक पर सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोहिया प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय मुखिया अर्जुन सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाज में समानता, सामाजिक न्याय और गरीबों के उत्थान के लिए उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर मुखिया अर्जुन सिंह ने कहा कि लोहिया जी ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की बात की। उनका जीवन संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोहिया जी के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं, जिन पर चलकर ही एक म...