लखनऊ, दिसम्बर 29 -- राम मनोहर लोहिया अस्पताल के सहायक आचार्य डॉ. कौस्तुभ गुप्ता ने अपनी डॉ. पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी अपने भाई के साथ मिलकर उनकी गैर मौजूदगी में फ्लैट से करोड़ों के जेवर भी पार कर ले गई है। घटना को लेकर पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पत्नी व साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कियारा रेजिडेंसी निवासी डॉ. कौस्तुभ के मुताबिक 20 अप्रैल को उनकी शादी झारखंड के लोहरदगा निवासी डॉ. स्नेहा प्रिया से हुई थी। वह पत्नी संग लखनऊ में पिता के घर में रहने लगे। आरोप है कि जब वह ड्यूटी पर जाते थे, तो पत्नी और सास उनके पिता से गालीगलौज करती थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो स्नेहा ने उन पर अलग रहने का दबाव बनाया। इसके चलते वह पत्नी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.