लोहिया अस्पताल और हैनीमैन चौराहा पर नगर निगम का अभियान
लखनऊ, मार्च 18 -- शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात बाधाओं को देखते हुए बुधवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख सड़कों, चौराहों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कई स्थानों पर कार्रवाई की गई। जोन-4 में जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में समता मूलक चौराहे से लोहिया अस्पताल, हैनीमैन चौराहा, मैक्स अस्पताल और चंदन अस्पताल से 1090 चौराहे तक अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 7 ठेले, 1 ठेलिया, 6 काउंटर, 2 गैस सिलेंडर, 12 बेंच, 1 मेज और 2 आइस बॉक्स जब्त किए गए। वहीं जोन-7 में जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में मटियारी चौराहे के आसपास नालियों और सड़कों पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। यहां से 1 गैस सिलेंडर और 4 प्लास्टिक कुर्सियां जब्त की गईं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहरवासिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.