लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, संवाददाता। विभूति खंड स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने का विरोध करने पर दो बहनों के साथ मारपीट की गई। पीड़िताओं का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्डों ने उनसे छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वह अपनी छोटी बहन को इलाज के लिए शाम करीब सात बजे इमरजेंसी विभाग लेकर पहुंची थी। वहां मौजूद नर्स नस में इंजेक्शन लगाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कई बार प्रयास करने के बावजूद इंजेक्शन सही से नहीं लग पाया। इस दौरान मरीज के हाथ में कई जगह सुई लगने से खून भी निकल आया। जब बड़ी बहन ने इस पर आपत्ति जताई, तो विवाद बढ़ गया।आरोप है कि इसी दौरान नर्स ने गुस्से में मरीज को जोर से इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसे तेज दर...