मेरठ, मार्च 30 -- सोतीगंज वाहन कमेले से जुड़े शातिर वाहन चोर लोहियानगर की एमडीए कॉलोनी स्थित खंडहर में वाहन चोरी का अड्डा चला रहे थे। दिल्ली-एनसीआर से वाहनों की चोरी करने के बाद इसी जगह पर लाकर छिपाया जाता था। बाद में नंबर प्लेट बदलकर इन वाहनों को बेच दिया जाता था। फिलहाल पुलिस ने 5 आरोपियों की धरपकड़ की है और 14 वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। लोहियानगर पुलिस को एमडीए कॉलोनी के पास ही खंडहर चोरी के वाहनों की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने कुछ वाहनों को बरामद किया गया। मौके पर लोहियानगर थानाक्षेत्र के पीपलीखेड़ा निवासी नाजिम और आसिफ को गिरफ्तार किया गया। यहां पर 12 बाइक, दो स्कूटी, चार फर्जी नंबर प्लेट, कुछ वाहनों के पार्ट्स बरामद किए गए। इन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मुंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.