मेरठ, अक्टूबर 5 -- मेरठ। रविवार को लोहियानगर आवासीय योजना में अस्थायी सोहराबगेट बस अड्डे की जमीन पर धरना दे रहे किसानों ने मेडा की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर जुताई कर दी और उसमें फसल बुआई कर दी। किसानों का कहना है कि मेडा ने बढ़ा प्रतिकर देने का वादा पूरा नहीं किया, इसलिए किसानों ने अपनी जमीन पर कब्जा कर लिया है। अब किसान अपनी जमीन पर फिर से फसलों की बुआई करेंगे। मेरठ विकास प्राधिकरण की लोहियानगर, वेदव्यासपुरी और गंगानगर आवासीय योजना के किसानों को पिछले कई सालों से बढ़े प्रतिकर और विकसित प्लॉटों की मांग को लेकर मेडा के साथ संघर्ष चल रहा है लेकिन मामला शासन में अटका होने के चलते किसानों को बढ़ा प्रतिकर नहीं मिल पा रहा है। इसके विरोध में किसानों ने लोहियानगर में निर्माणाधीन अस्थायी सोहराबगेट बस अड्डे का काम रुकवाकर पिछले 25 दिन से धरना चला रखा ...