लोहियानगर पुलिस पर गुमशुदगी दर्ज करने में लापरवाही के आरोप
मेरठ, जून 20 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में नाले से लापता 16 वर्षीय अब्दुल समद का शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। परिवार का आरोप है कि समय रहते सूचना देने के बावजूद पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज नहीं की और न ही कार्रवाई की। जाकिर कॉलोनी निवासी अब्दुल समद 15 जून की रात से लापता था। परिजनों के अनुसार वह उसी रात जाहिदपुर गांव में रिश्तेदारी में आया था। परिवार ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। गुरुवार को जाहिदपुर गांव के पास नाले में शव की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव सड़-गल चुका था। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान अब्दुल समद के रूप में की। परिजनों का आरोप है कि समद की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.