बरेली, अप्रैल 24 -- मीरगंज, संवाददाता। फ्लाईओवर के नीचे क्रासिंग के पास लोहित एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक फतेहगंज पश्चिमी कस्बा का रहने वाला है।मीरगंज के हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे रेलवे की बंद क्रासिंग के नजदीक गुरुवार को 12.15 बजे युवक की 15652 लोहित एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर रफीक को सूचना दी। सूचना पर थाने से लभारी चौकी प्रभारी सूरजपाल सिंह, उप निरीक्षक श्रीपाल सिंह, राजवीर सिंह एवं आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त इमरान पुत्र इरशाद निवासी नई बस्ती फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- चौरी चौरा एक्स. की जद में आकर युवक की मौत मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया।इमरान इलेक्ट्...