हाजीपुर, जनवरी 4 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने बीते शनिवार को कच्ची दरगाह बिदुपुर निर्माधीन सिक्स लेन पुल से 4 क्विंटल लोहा चोरी करते हुए एक चोर को पकड़कर हाजीपुर जेल भेज दिया। रुस्तमपुर प्रभारी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया की निर्माधीन सिक्स लेन पुल में करीब चार क्विंटल लोहा चोरी करते हुए रुस्तमपुर पंचायत निवासी चोर शंभू कुमार पिता नेतलाल भगत को पुल निर्माण कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत हाजीपुर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.