धनबाद, मई 12 -- सिजुआ। सिजुआ क्षेत्र के सीआईएसएफ की क्यूआरटी ने निचितपुर टाउनशिप निवासी आबिद खान को कोलियरी वार्कशॉप से लोहा चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा। बताया जाता है कि क्यूआरटी ने रात्रि गश्ती के समय निचितपुर वर्कशॉप से एक युवक को लोहा लेकर भागते देख उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। बल ने चोरी का लोहा और पकड़े गए युवक ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बल के आरक्षी राहुल सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...